मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन—छत्तीसगढ़

प्रश्न – छत्तीसगढ़ के ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

  1. इस मिशन के लिए वित्त वर्ष 2026–27 में 100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।
  2. चयनित खिलाड़ियों को फीडर सेंटरों, राज्य खेल अकादमियों तथा उच्च प्रदर्शन केंद्रों के माध्यम से क्रमबद्ध प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
  3. मिशन के अंतर्गत 10 प्रमुख खेल विधाओं में कोर एवं डेवलपमेंट समूह बनाकर पदक की संभावना वाले खिलाड़ियों को लक्षित सहायता दी जाएगी।
  4. प्रथम चरण में फीडर सेंटर केवल रायपुर और बिलासपुर में स्थापित किए जाएँगे।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 1, 2 और 3
    (c) केवल 2, 3 और 4
    (d) 1, 2, 3 और 4
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर –
  • 27 अक्टूबर, 2026 को छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल ने खिलाड़ियों के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के प्रारूप को स्वीकृति प्रदान की है।
  • इसके अंतर्गत प्रतिभा की पहचान से लेकर पदक प्राप्ति तक खिलाड़ियों के विकास की क्रमबद्ध व्यवस्था प्रस्तावित है।
  • इस मिशन के लिए वित्त वर्ष 2026–27 में 100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।
  • विद्यालयों एवं चयन शिविरों में टैलेंट हंट तथा मुख्यमंत्री ट्रॉफी के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें AMS में पंजीकृत किया जाएगा।
  • चयनित खिलाड़ियों को फीडर सेंटरों में बुनियादी प्रशिक्षण, राज्य खेल अकादमियों में खेल-विशिष्ट उन्नत प्रशिक्षण तथा उच्च प्रदर्शन केंद्रों में विशेषज्ञ कोचिंग, स्पोर्ट्स साइंस और प्रदर्शन विश्लेषण की सुविधाएँ मिलेंगी।
  • इस मिशन के तहत 10 प्रमुख खेल विधाओं में कोर एवं डेवलपमेंट समूह बनाकर पदक की संभावना वाले खिलाड़ियों को लक्षित सहायता और प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव दिया जाएगा।
  • प्रतियोगिता परिणामों तथा निर्धारित प्रदर्शन मानकों के आधार पर उनकी प्रगति और सहायता की नियमित समीक्षा होगी।
  • प्रथम चरण में अंबिकापुर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर और जशपुर में फीडर सेंटर स्थापित किए जाएँगे।
  • यह मिशन राज्य में सुदृढ़ खेल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करते हुए खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करेगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://yuvaayog.cg.gov.in/news-events-view.php?newsid=222&utm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *