प्रश्न – आईआईटी खड़गपुर में प्रस्तावित ‘बेंजामिन गुप्ता स्कूल ऑफ फिजिकल एआई’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
- इसे फिजिकल एआई पर केंद्रित भारत के पहले समर्पित अकादमिक स्कूल के रूप में परिकल्पित किया गया है।
- इस 35 करोड़ रुपये की पहल का संपूर्ण वित्तपोषण विनोद गुप्ता परिवार द्वारा किया जाएगा।
- इसके प्रमुख शोध क्षेत्रों में भौतिकी के नियमों पर आधारित मशीन लर्निंग, डिजिटल ट्विन्स, बुद्धिमान रोबोटिक्स और स्वायत्त प्रणालियाँ शामिल होंगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर- (c)
व्याख्यात्मक उत्तर –
- 26 अक्टूबर, 2026 को जारी शिक्षा मंत्रालय की पीआईबी विज्ञप्ति के अनुसार, आईआईटी खड़गपुर में ‘बेंजामिन गुप्ता स्कूल ऑफ फिजिकल एआई’ स्थापित किया जाएगा।
- इसे फिजिकल एआई पर केंद्रित भारत के पहले समर्पित अकादमिक स्कूल के रूप में परिकल्पित किया गया है।
- इसके लिए आईआईटी खड़गपुर, पूर्व छात्र एवं परोपकारी विनोद गुप्ता और IITKGP Foundation USA के बीच त्रिपक्षीय समझौता + ज्ञापन हुआ है।
- इस स्कूल का नाम विनोद गुप्ता के दिवंगत पुत्र बेंजामिन गुप्ता की स्मृति में रखा जाएगा।
- 35 करोड़ रुपये की पहल में विनोद गुप्ता परिवार 12.5 करोड़ रुपये और एक गुमनाम पूर्व छात्र 10 करोड़ रुपये देंगे।
- शेष राशि आईआईटी खड़गपुर उपलब्ध कराएगा।
- फिजिकल एआई कृत्रिम बुद्धिमत्ता को भौतिक नियमों, वास्तविक परिवेश के संवेदन, प्रयोग और बुद्धिमान नियंत्रण से जोड़ता है।
- शोध के प्रमुख क्षेत्रों में भौतिकी के नियमों पर आधारित मशीन लर्निंग, डिजिटल ट्विन्स, बुद्धिमान रोबोटिक्स, स्वायत्त प्रणालियाँ तथा उन्नत संवेदन शामिल होंगे।
- शोध का उपयोग कृषि, स्वास्थ्य, ऊर्जा, उन्नत विनिर्माण और पर्यावरण प्रौद्योगिकी में किया जाएगा।
- आवश्यक शैक्षणिक स्वीकृतियों के अधीन आगामी शैक्षणिक सत्र से शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू होने की अपेक्षा है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…