राष्ट्रीय एकता दिवस

national unity day 2016

प्रश्न-‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a)30 अक्टूबर
(b)28 अक्टूबर
(c)31 अक्टूबर
(d)14 अक्टूबर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 31 अक्टूबर, 2016 को देश भर में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ (National Unity Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2016 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)-‘भारत का एकीकरण’ (Intergration of India) था।
  • अक्टूबर, 2014 में भारत सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस को प्रत्येक वर्ष ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी।
  • उल्लेखनीय है कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को हुआ था।
  • इस अवसर पर नई दिल्ली में विजय चौक और इंडिया गेट के बीच ‘एकता दौड़’ (Run for Unity) का आयोजन किया गया।
  • इसके अलावा इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक डिजिटल प्रदर्शन-‘एक भारतः सरदार पटेल’ (Uniting India: Sardar Patel) का उद्घाटन किया।
  • उन्होंने सरदार पटेल पर एक वेब पोर्टल और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ योजना पर एक स्मारिका भी लांच की।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://ddinews.gov.in/Home%20-%20Headlines/Pages/Runforunitynationalunityday.aspx
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=153099
http://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/pm-inaugurates-exhibition-on-uniting-india-sardar-patel-launches-ek-bharat-shreshtha-bharat-initiative/?comment=disable