सिंहस्थ घोषणा पत्र

PM Modi released a 51-point 'Simhastha Declaration'

प्रश्न-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निम्नलिखित में किस तिथि को सिंहस्थ घोषणा की गई?
(a) 10 मई, 2016
(b) 14 मई, 2016
(c) 12 मई, 2016
(d) 16 मई, 2016
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 14 मई, 2016 को उज्जैन के पास निरौरा में सिंहस्थ कुंभ मेले की पृष्ठभूमि में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विचार महाकुंभ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना द्वारा सिंहस्थ घोषणा जारी किया गया।
  • इस घोषणा पत्र को ‘सिंहस्थ 2016 के सार्वभौम संदेश’ के शीर्षक से तैयार किया गया।
  • यह 51 सूत्रीय घोषणा पत्र है।
  • घोषणा पत्र की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं-
  • धर्म जोड़ने वाली शक्ति है अतः धर्म के नाम पर की जा रही सभी प्रकार की हिंसा का विरोध समस्त धर्म एवं संप्रदायों के प्रमुखों द्वारा किया जाना चाहिए।
  • संपूर्ण मानव जाति को एक परिवार बताते हुए कहा गया है कि सहयोग और अंतर्निर्भरता के विभिन्न रूपों को अधिकतम प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।
  • पारिस्थितिकी की रक्षा हेतु अत्यधिक उपभोक्तावाद पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है।
  • प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति को परिभाषित करने वाले मूल्यों और मानवतावाद के अनेक उदाहरण दिए।
  • प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि वनीकरण और बालिकाओं की शिक्षा जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए ‘विचार कुंभ’ हर साल आयोजित किया जाना चाहिए।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pmindia.gov.in/en/news_updates/pm-addresses-international-convention-on-universal-message-of-simhastha/?comment=disable
http://pmindia.gov.in/en/news_updates/text-of-pms-address-at-the-international-convention-on-universal-message-of-simhasth-at-ujjain/?comment=disable
http://www.thehindu.com/news/national/pm-to-be-at-launch-of-simhastha-declaration/article8542428.ece