प्रश्न – -“सिंगाप्पेन” नामक स्पेशल टास्क फोर्स के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1. 10 मई, 2026 को तमिलनाडु सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए “सिंगाप्पेन” नामक स्पेशल टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की।
- इसका नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) रैंक के अधिकारी करेंगे।
- यह केवल ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों को देखेगी।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 मई, 2026 को तमिलनाडु सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए “सिंगाप्पेन” नामक स्पेशल टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की।
- इसका नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) रैंक के अधिकारी करेंगे।
- सिंगाप्पेन टास्क फोर्स संवेदनशील और अपराध-प्रवण क्षेत्रों की पहचान करेगी, निगरानी करेगी और महिलाओं द्वारा अक्सर आने-जाने वाले स्थानों, जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और शैक्षणिक संस्थानों में कर्मियों को तैनात करेगी।
- इस स्पेशल टास्क फोर्स के लिए पहले चरण में कुल 36 पद स्वीकृत किए गए हैं।
- शेष 35 पद, जिनमें एक पुलिस अधीक्षक, दो पुलिस उपाधीक्षक, चार इंस्पेक्टर, आठ सब-इंस्पेक्टर और अन्य रैंक के 20 कर्मी शामिल हैं, मौजूदा पुलिस बल से स्थानांतरण के माध्यम से भरे जाएंगे।
- इस विशेष टास्क फोर्स को महिलाओं की सुरक्षा और अपराध रोकथाम के लिए बनाया गया है।
- यह बल महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त करेगा और सरकारी विभागों और गैर-सरकारी संगठनों के साथ बचाव और जागरूकता पहलों का समन्वय करेगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…