प्रश्न – प्रस्तावित अन्नपूर्णा भंडार योजना के संबंध में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) योजना की घोषणा मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने की।
(b) योजना को 1 जून 2026 से लागू करने के निर्देश दिए गए।
(c) योजना के तहत 3,000 रुपये वार्षिक सहायता दी जाएगी।
(d) यह महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी पहल है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 11 मई, 2026 को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने प्रस्तावित अन्नपूर्णा भंडार योजना लागू करने की घोषणा की।
- इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजे जाएंगे।
- यह निर्णय राज्य में नई भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के दौरान लिया गया।
- मुख्यमंत्री ने इस योजना को 1 जून से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
- यह योजना पश्चिम बंगाल में भाजपा द्वारा प्रस्तावित एक महिला कल्याणकारी पहल है, जो अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई पिछली लक्ष्मी भंडार योजना का स्थान लेगी।
- पूर्ववर्ती लक्ष्मी भंडार योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति परिवारों की महिलाओं को 1,700 रुपये प्रति माह दिए जाते थे।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.govtschemes.in/west-bengal-annapurna-bhandar-scheme