साहित्य अकादेमी बाल साहित्य पुरस्कार‚ 2020

प्रश्न-12 मार्च‚ 2021 को साहित्यअकादेमी द्वारा साहित्य अकादेमी बाल साहित्य पुरस्कार‚ 2020 की घोषणा की गई। इसमें हिंदी के लिए किसे इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(a) प्रचेता गुप्त
(b) अजित ‘बर’
(c) बालस्वरूप राही
(d) सियाराम झा
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 12 मार्च‚ 2021 को साहित्य अकादेमी द्वारा ‘साहित्य अकादेमी बाल साहित्य पुरस्कार‚ 2020’ की घोषणा की गई।
  • साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष प्रो. चंद्रशेखर कम्बार की अध्यक्षता में अकादेमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में 21 लेखकों को इस पुरस्कार हेतु अनुमोदित किया गया।
  • पुरस्कार उन पुस्तकों से संबंधित हैं‚ जो पुरस्कार वर्ष के तत्काल पूर्ववर्ती वर्ष के अंतिम 5 वर्षों में (अर्थात 1 जनवरी‚ 2014 से 31 दिसंबर‚ 2018 के मध्य) प्रथम बार प्रकाशित हुई हैं।
  • इस पुरस्कार के तहत एक उत्कीर्ण ताम्रफलक और 50000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
  • बालस्वरूप राही की रचना ‘संपूर्ण बाल कविताएं’ को हिंदी भाषा के लिए इस पुरस्कार हेतु चुना गया है।
  • वेनिता कोएल्हो के कथा साहित्य ‘डेड ऐज ए डोडो’ (Dead as A Dodo) को अंग्रेजी भाषा के लिए इस पुरस्कार हेतु चुना गया।
  • हाफिज कर्नाटकी की रचना ‘फख्र-ए-वतन’ को उर्दू भाषा के लिए इस पुरस्कार हेतु चुना गया।
  • मलयालम‚ संस्कृत और तमिल में यह पुरस्कार बाद में घोषित किया जाएगा।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://sahitya-akademi.gov.in/pdf/Pressrelease_BSP-2020.pdf