आजादी का अमृत महोत्सव

प्रश्न-12 मार्च‚ 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहां से ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ (India @ 75) के पूर्वावलोक कार्यकलापों का उद्घाटन किया?
(a) चंपारण
(b) साबरमती
(c) बेलगांव
(d) नागपुर
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 12 मार्च‚ 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ (India@75) के पूर्वावलोकन कार्यकलापों का उद्घाटन किया।
  • इसके साथ ही उन्होंने साबरमती आश्रम से ‘पदयात्रा’ (फ्रीडम मार्च) को झंडी दिखाई।
  • इस अवसर पर उन्होंने (India@75) समारोहों के लिए अन्य विभिन्न सांस्कृतिक और डिजिटल पहलों को भी लांच किया।
  • उल्लेखनीय है कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ भारत की स्वाधीनता की 75 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए भारत सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की एक शृंखला है।
  • यह महोत्सव जनभागीदारी की भावना में एक जन-उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
  • 15 अगस्त‚ 2022 से 75 सप्ताह पूर्व शुरू हुआ यह ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ 15 अगस्त‚ 2023 तक चलेगा।
  • उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के प्रसिद्ध शहीद स्थल काकोरी में ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ का शुभारंभ किया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1704365