सार्थक- पीडीएस योजना को एक व्यापक योजना के रूप में जारी रखने की मंजूरी

प्रश्न – सार्थक-पीडीएस योजना के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है
(a) इस योजना को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने 27 मई, 2026 को मंजूरी दी।
(b) यह योजना 31 मार्च, 2031 तक संचालित रहेगी।
(c) इस योजना का कुल परिव्यय 25,530 करोड़ रुपये है।
(d) यह योजना केवल ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लागू करने के लिए बनाई गई है।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 मई, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने “राशन परिवहन और प्रबंधन में सहायता – सार्वजनिक वितरण में स्वचालन के साथ आय” (सार्थक-पीडीएस) योजना को व्यापक योजना के रूप में जारी रखने की मंजूरी प्रदान की।
  • इस योजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा आगामी 5 वर्षों में 25,530 करोड़ रुपये का परिव्यय किया जाएगा।
  • यह योजना 31 मार्च, 2031 तक संचालित रहेगी और इसका उद्देश्य राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी बनाना है।
  • सार्थक-पीडीएस एक एकीकृत योजना है, जिसके अंतर्गत दो मौजूदा योजनाओं को सम्मिलित किया गया है,जिसमे ”एनएफएसए के तहत खाद्यान्नों के अंतर-राज्यीय आवागमन और एफपीएस डीलरों के मार्जिन के लिए राज्य एजेंसियों को सहायता” और “सार्वजनिक वितरण प्रणाली में प्रौद्योगिकी के माध्यम से आधुनिकीकरण और सुधार की योजना (स्मार्ट पीडीएस)” शामिल है
  • इस एकीकरण का उद्देश्य एनएफएसए के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूत करना तथा PDS व्यवस्था को एकीकृत नागरिक-केंद्रित, बुद्धिमान और अंतरसंचालनीय बनाना है।
  • सार्थक-पीडीएस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को खाद्यान्नों की अंतर-राज्यीय आवाजाही, हैंडलिंग तथा उचित मूल्य दुकान डीलरों के मार्जिन के लिए सुनिश्चित केंद्रीय सहायता प्रदान करना है।
  • इसके साथ ही योजना का उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली में तकनीक आधारित सुधारों को बढ़ावा देना है, ताकि खाद्यान्नों की अंतिम दूरी तक आपूर्ति सुनिश्चित हो, लीकेज कम हो और लाभार्थियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध हो सके।
  • इस योजना के अंतर्गत पीडीएस संचालन को आधुनिक बनाने के लिए उन्नत तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।
  • इनमें प्रमुख हैं—कृत्रिम बुद्धिमत्ता,मशीन लर्निंग,प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण,ब्लॉकचेन,रियल-टाइम मॉनिटरिंग,एकीकृत डेटाबेस,एकीकृत डेटाबेस और AIआधारित शिकायत एवं विश्लेषण प्रणाली।
  • इन तकनीकों के माध्यम से पीडीएस संचालन में पारदर्शिता, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2265795&reg=48&lang=2