प्रश्न – “मिशन क्वीन पाइनएप्पल” के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- 27 मई, 2026 को केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के साथ “मिशन क्वीन पाइनएप्पल” का शुभारंभ किया।
- इसका उद्देश्य त्रिपुरा के जीआई-टैग प्राप्त क्वीन पाइनएप्पल को वैश्विक प्रीमियम ब्रांड के रूप में विकसित करना है।
- इस मिशन को वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही से वित्त वर्ष 2028 की चौथी तिमाही तक तीन-वर्षीय रूपरेखा के रूप में लागू किया जाएगा।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 मई, 2026 को केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. डॉ. मणिक साहा के साथ “मिशन क्वीन पाइनएप्पल” का शुभारंभ किया।
- यह 236 करोड़ रुपये की समन्वय-आधारित पहल है, जिसका उद्देश्य त्रिपुरा के जीआई-टैग प्राप्त क्वीन पाइनएप्पल को वैश्विक स्तर पर प्रीमियम ब्रांड के रूप में विकसित करना है।
- इस मिशन का लक्ष्य त्रिपुरा में अनन्नास की खेती को केवल उत्पादन तक सीमित न रखकर पूरी मूल्य श्रृंखला से जोड़ना है।
- इसमें उत्पादन, संग्रहण, ग्रेडिंग, कोल्ड स्टोरेज, प्रसंस्करण, ब्रांडिंग, पैकेजिंग, ट्रेसबिलिटी और निर्यात शामिल हैं।
- इस मिशन को वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही से वित्त वर्ष 2028 की चौथी तिमाही तक तीन-वर्षीय रूपरेखा के रूप में लागू किया जाएगा।
- इस मिशन का नेतृत्व पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय करेगा।
- इसमें कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय, एमएसएमई, एपीडा, डीपीआईआईटी, आईसीएआर, सीएसआईआर, ट्राइफेड, नेरामाक और त्रिपुरा सरकार की भागीदारी होगी।
- इस मिशन में ग्रेडिंग सुविधाएं, कोल्ड स्टोरेज, रीफर लॉजिस्टिक्स, सोलर कोल्ड स्टोरेज, IoT-सक्षम कृषि निगरानी और डिजिटल ट्रेसबिलिटी सिस्टम शामिल होंगे।
- नलकाटा पाइनएप्पल प्रोसेसिंग यूनिट को व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (वीजीएफ) मॉडल के माध्यम से पुनः शुरू किया जाएगा।
- इसे नेरामाक (NERAMAC) द्वारा निजी भागीदारों के सहयोग से लागू किया जाएगा।
- त्रिपुरा का क्वीन पाइनएप्पल जीआई-टैग उत्पाद है।
- त्रिपुरा के मशहूर क्वीन और क्यू किस्म के अनानास पहाड़ी भूभाग में प्राकृतिक रूप से बिना किसी रासायन का इस्तेमाल किए उगाए जाते हैं, जिससे वे अत्यंत मीठे, रसीले और सुगंधित होते हैं।
- त्रिपुरा सरकार ने अनानास को राज्य फल घोषित किया है।
- इस मिशन के तहत अगरतला हवाई अड्डे के निकट एक सेंट्रल हब और पश्चिम त्रिपुरा, खोवाई और सेपाहिजाला जिलों के प्रमुख अनन्नास क्लस्टरों में आठ स्पोक कलेक्शन सेंटर बनाए जाएंगे।
- अनानास पौधे का लगभग 60 प्रतिशत, जिसे अब तक अपशिष्ट के रूप में फेंक दिया जाता है, उसे ब्रॉमेलिन निष्कर्षण, अनन्नास पत्ती फाइबर (पीएएलएफ) प्रोसेसिंग और जीआई -आधारित कन्फेक्शनरी इकाइयों के माध्यम से मूल्यवर्धित उत्पादों में बदला जाएगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2266039®=3&lang=2