सार्क के नए महासचिव

Appointment of the New Secretary General

प्रश्न-हाल ही में किसने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के नए महासचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया?
(a) अर्जुन बहादुर थापा
(b) अमजद हुसैन बी. सियाल
(c) मानवजीत सिंह
(d) सैय्यद अकबरुद्दीन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 1 मार्च, 2017 को पाकिस्तान के वरिष्ठ राजनयिक अमजद हुसैन बी. सियाल ने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के 13वें  महासचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया।
  • इस पद पर उन्होंने नेपाल के अर्जुन बहादुर थापा का स्थान लिया, जिनका कार्यकाल 28 फरवरी, 2017 को समाप्त हुआ।
  • वह वर्ष 2014 में सार्क के महासचिव बने थे।
  • अमजद हुसैन का कार्यकाल 28 फरवरी, 2020 तक रहेगा।
  • ज्ञातव्य है कि सार्क की स्थापना 8 दिसंबर, 1985 को हुई थी।
  • इसका सचिवालय काठमांडू (नेपाल) में है।
  • इसके सदस्यों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल, मालदीव, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं।
  • बांग्लादेश के अबुल अहसान सार्क के पहले महासचिव थे, जिनका कार्यकाल 16 जनवरी, 1987 से 15 अक्टूबर 1989 तक था।
  • मालदीव की फातिमा धियाना सईद सार्क की पहली महिला महासचिव थीं।
  • उल्लेखनीय है कि भारत की ओर से किशोर कांत भार्गव (वर्ष 1989-1991) तथा शील कांत शर्मा (वर्ष 2008-2011) सार्क के महासचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं।

संबंधित लिंक
http://www.saarc-sec.org/2017/03/01/news/Appointment-of-the-New-Secretary-General-01-March-2017/162/
http://www.saarc-sec.org/Former-Secretaries-General/19/
https://en.wikipedia.org/wiki/South_Asian_Association_for_Regional_Cooperation