सागरमाला सीप्लेन सेवा

Ministry of Ports, Shipping and Waterways is kicking off ambitious Project of Sagarmala Seaplane Services (SSPS) with potential airline operators

प्रश्न-हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा भविष्य में एयरलाइन परिचालकों के जरिए सीप्लेन सेवा की शुरुआत करने की योजना है।
(a) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
(b) नागर विमानन मंत्रालय
(c) पत्तन‚ जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 4 जनवरी‚ 2021 को पत्तन‚ जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा कुछ चुनिंदा मार्गों पर एयरलाइन परिचालकों के जरिए सीप्लेन सेवा को भविष्य में शुरू करने की जानकारी प्रदान की गयी।
  • पत्तन‚ जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय संभावित एयरलाइन ऑपरेटरों के माध्यम से एक विशेरूष उद्देश्य वाहन (Special Purpose Vehicle) ढांचे के तहत चुनिंदा मार्गों पर इस सेवा का संचालन करेगा।
  • इस परियोजना का निष्पादन और कार्यान्वयन सागरमाला डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (SDCL) के माध्यम से होगा‚ यह संस्था मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में है।
  • सरकार दिल्ली यमुना रिवर फ्रंट से लेकर अयोध्या‚ टिहरी‚ श्रीनगर (उत्तराखंड)‚ चंडीगढ़ मुंबई से शिरडी‚ लोनावाला और गणपति पुल अंडमान व निकोबार‚ लक्षद्वीप द्वीपसमूह सूरत से द्वारका‚ मांडवी और कांडला‚ खिंडसी बांध‚ नागपुर और एराई बांध‚ चंद्रपुर इत्यादि को इस परियोजना से जोड़गी।
  • वर्तमान में अहमदाबाद के केवडिया और साबरमती रिवरफ्रंट में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के मध्य सीप्लेन सेवा जारी है‚ जिसका उद्घाटन 31 अक्टूबर‚ 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।
  • ध्यातव्य है कि देशभर में संपर्क को सुधारने व भारत को पर्यटकों के लिए आकर्षक गंतव्य बनाने हेतु सीप्लेन सर्विस की शुरुआत की जा रही है।

लेखक-अभय कुमार पांडेय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1685966