प्रश्न-7 जनवरी‚ 2021 को भारत और फ्रांस ने नई दिल्ली में अपनी वार्षिक सामरिक वार्ता आयोजित की। इसमें भारतीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व किसने किया?
(a) डॉ.एस. जयशंकर
(b) राजनाथ सिंह
(c) अजीत डोभाल
(d) अमित शाह
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 7 जनवरी‚ 2021 को भारत और फ्रांस ने नई दिल्ली में अपनी वार्षिक सामारिक वार्ता आयोजित की।
- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने इस वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
- जबकि फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति के कूटनीति सलाहकार इमैनुएल बोन ने किया।
- इसमें दोनों पक्षों ने आतंकवाद‚ साइबर सुरक्षा‚ रक्षा सहयोग‚ समुद्री सुरक्षा क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों तथा भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
संबंधित लिंक भी देखें…