प्रश्न – साइबर कुश्ती-2026 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- यह एक राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हैकाथॉन है.
- राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ने 15 अगस्त,2026 को इसे लांच किया.
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 अगस्त,2026 को भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (माइटी) के तहत आने वाले राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) ने ‘साइबर कुश्ती-2026’ लॉन्च किया।
- यह एक राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हैकाथॉन है.
- इसे साइबर सुरक्षा मूल्यांकन में इंसानी समझ और निर्णय लेने की क्षमता को परखने और पहचानने के लिए डिजाइन किया गया है।
- इस हैकाथॉन को औपचारिक रूप से एनआईईएलआईटी के महानिदेशक और एनआईईएलआईटी डीम्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) एम. एम. त्रिपाठी ने लॉन्च किया।
- इसे ‘ साइबर सुरक्षा, डिजिटल फोरेंसिक और इंटेलिजेंस पर नेशनल कॉन्फ्रेंस’ (एनसीसीडीएफआई 2026) के आधिकारिक समानांतर तकनीकी ट्रैक के तौर पर शुरू किया गया।
- यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय सुरक्षा डेटाबेस (एनएसडी) के तहत इंफॉर्मेशन शेयरिंग एंड एनालिसिस सेंटर (आईएसएसी फाउंडेशन) के सहयोग से आयोजित की जा रही है, जिसमें सीईआरटी- इन नॉलेज पार्टनर के तौर पर शामिल है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2300120®=6&lang=1
https://newsonair.gov.in/nielit-launches-national-cyber-security-and-ai-hackathon-cyber-kushti-2026