प्रोफेसर सुमित सरकार

प्रश्न – 13 अगस्त, 2026 को प्रोफेसर सुमित सरकार का निधन हो गया .वह थे-
(a) इतिहासकार (b) साहित्यकार
(c) चित्रकार (d) वास्तुकार
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 13 अगस्त, 2026 को आधुनिक भारतीय इतिहास के प्रसिद्ध मार्क्सवादी इतिहासकार प्रोफेसर सुमित सरकार का निधन हो गया
  • सुमित सरकार भारत में राष्ट्रवाद, उपनिवेशवाद और सामाजिक इतिहास पर अपने शोध के लिए प्रसिद्ध हुए।
  • उनकी पुस्तक ‘द स्वदेशी मूवमेंट इन बंगाल, 1903–1908’, जो वर्ष 1973 में प्रकाशित हुई थी, बंगाल में बंग-भंग विरोधी स्वदेशी आंदोलन का एक महत्वपूर्ण अध्ययन मानी जाती है।
  • उनकी पाठ्यपुस्तक ‘मॉडर्न टाइम्स इंडिया: 1885–1950’, ‘हिस्ट्री फ्रॉम बिलो’ किसी एक स्वतंत्र पुस्तक का नाम नही बल्‍कि इतिहास-लेखन की एक पद्धति है दृष्टिकोण से जुड़ी हुई है।
  • इस पद्धति में इतिहास लेखन के दौरान किसानों, श्रमिकों, जनजातीय समुदायों और अन्य गैर-अभिजात वर्गों की भूमिका और अनुभवों का अध्ययन किया जाता है।
  • उन्होंने वर्ष 1974 से 2004 तक दिल्ली विश्वविद्यालय में इतिहास का अध्यापन किया।
  • उन्हें वर्ष 2004 में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा ‘रवीन्द्र पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।
  • हालांकि, वर्ष 2007 में उन्होंने सिंगूर और नंदीग्राम में किसानों के विस्थापन के विरोध में यह पुरस्कार लौटा दिया था।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/india/sumit-sarkar-1939-2026-foremost-indian-historian-whose-lectures-were-musical-10832248/?utm

https://www.thehindu.com/news/national/cheers-professor-remembering-sumit-sarkar/article71344407.ece