साइना नेहवाल द्वारा संन्यास की घोषणा

प्रश्न – बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और बताइए कि कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) साइना नेहवाल ने वर्ष 2009 में इंडोनेशिया ओपन जीतकर BWF सुपर सीरीज खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया।
(b) लंदन ओलंपिक 2012 में उन्होंने महिलाओं के एकल वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए बैडमिंटन में पहला ओलंपिक पदक दिलाय
(c) साइना नेहवाल ने वर्ष 2016 में पद्म श्री और वर्ष 2010 में पद्म भूषण सम्मान प्राप्त किया।
(d) साइना नेहवाल वर्ष 2015 में विश्व नंबर-1 रैंकिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 19 जनवरी, 2026 को सुभोजित घोष द्वारा होस्ट किए गए एक पॉडकास्ट में बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने संन्यास की घोषणा की।
  • घुटनों की पुरानी और गंभीर समस्या के कारण वह करीब दो साल से कोर्ट से दूर थीं।
  • साइना ने आखिरी बार वर्ष 2023 में सिंगापुर ओपन में मुकाबला खेला था।
  • वर्ष 2008 बीजिंग ओलंपिक में उन्‍होंने महिला एकल के क्‍वार्टफाइनल तक पहुँचकर नया भारतीय मानक स्थापित किया
  • वर्ष 2008 में ही उन्होंने बीजिंग ओलंपिक में इतिहास रचते हुए ओलंपिक बैडमिंटन सिंगल्स के क्वार्टरफाइनल तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनने का गौरव हासिल किया।
  • वर्ष 2009 में साइना ने इंडोनेशिया ओपन जीतकर बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं।
  • वर्ष 2010 और 2018 में उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता।
  • लंदन ओलंपिक 2012 में साइना नेहवाल ने इतिहास रचते हुए महिलाओं के एकल मुकाबले में कांस्य पदक जीता और ओलंपिक में बैडमिंटन में पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनीं।
  • उन्होंने 2008, 2012 और 2016 कुल 3 ओलिंपिक गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • वर्ष 2015 में साइना ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की, जब वह विश्व नंबर-1 बनीं।
  • ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी थीं और कुल मिलाकर प्रकाश पादुकोण के बाद दुनिया की नंबर-1 बैडमिंटन रैंकिंग तक पहुंचने वाली भारत की दूसरी बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।
  • साइना ने वर्ष 2015 में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक और वर्ष 2017 में कांस्य पदक जीता था।
  • उन्होंने वर्ष 2014 और 2018 में आयोजित एशियाई गेम्स में कांस्य पदक जीता।
  • साइना नेहवाल को वर्ष 2016 में पद्म भूषण, वर्ष 2010 में पद्म श्री, वर्ष 2009 – 2010 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और वर्ष 2009 में अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • उन्हें बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन द्वारा ‘मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर ऑफ द ईयर’ (2008) भी चुना गया था।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/sports/news/a-heavy-decision-but-a-much-needed-one-saina-nehwal-on-retirement/articleshow/127793041.cms