प्रश्न – 18 जनवरी, 2026 को संपन्न गोल्फ प्रतियोगिता सोनी ओपन‚ 2026 का खिताब किसने जीता है?
(a) रयान जेरार्ड (b) क्रिस गोटरप
(c) पैट्रिक रोजर्स (d) सीमंस पावर
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 – 18 जनवरी, 2026 के मध्य पीजीए टूर सत्र‚ 2026 की गोल्फ प्रतियोगिता सोनी ओपन‚ 2026 होनोलूलू‚ संयुक्त राज्य अमेरिका में संपन्न हुई।
- अमेरिकी पेशेवर गोल्फर क्रिस गोटरप (Chris Gotterup) ने इस गोल्फ प्रतियोगिता का ख़िताब जीता।
- अमेरिकी पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी रयान जेरार्ड (Ryan Gerard) दूसरे स्थान पर रहे।
- अमेरिकी पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी पैट्रिक रोजर्स ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…