‘सही दिशा’ अभियान

प्रश्न-मार्च, 2021 में किस संस्था ने ग्रामीण भारत में महिलाओं की आजीविका और उद्यमिता से संबंधित मुद्दों की सराहना करने हेतु ‘सही दिशा’ नामक एक अभियान शुरू किया है।
(a) भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान
(b) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
(c) राष्ट्रीय उद्यमशीलता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान
(d) उपरोक्त में कोई नहीं
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • मार्च, 2021 में संयुक्त राष्ट्रीय विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने ग्रामीण भारत में महिलाओं की आजीविका और उद्यमिता से संबंधित मुद्दों की सराहना करने के लिए ‘सही दिशा’ नामक एक अभियान शुरू किया है।
  • यह अभियान उन मद्दों और बाधाओं को रेखांकित करता है जो ग्रामीण भारत में महिलाओं के लिए नौकरियों और आजीविका तक पहुंचने के अवसरों को प्रभावित करते हैं।
  • इसके तहत ऐसे उद्यम स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा, जो महिलाओं को अधिक आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर सकते हैं।
  • यूएनडीपी और आईकेईए (IKEA) फाउंडेशन के बीच दिशा पहल के लिए सहयोग की अवधि 5 वर्ष है।
  • इस पहल के तहत देश के 5 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों दिल्लीNCR, हरियाणा, कर्नाटक,महाराष्ट्र और तेलंगाना में कौशल एवं परामर्श सेवाओं के माध्यम से लगभग 10 लाख महिलाओं को रोजगार एवं आजीविका के अवसरों तक पहुंच प्राप्त करने में सक्षम बनाया जाएगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…‘

https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/undp-launches-sahi-disha-campaign-to-celebrate-womens-livelihoods-in-rural-india/articleshow/81566807.cms?from=mdr