सहारा नौसेना हॉस्टल

प्रश्न-मई, 2019 में ‘वीर नारियों’ के लिए कहां सहारा नौसेना हॉस्टल का उद्घाटन किया गया?
(a) मुंबई
(b) नई दिल्ली
(c) कोच्चि
(d) गोवा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 24 मई, 2019 को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने नई दिल्ली में ‘वीर नारियों’ के लिए सहारा नौसेना हॉस्टल का उद्घाटन किया।
  • नौसेना की ‘वीर नारियों’ हेतु यह विशेष परियोजना भारतीय नौसेना द्वारा शुरू की गई है।
  • इस परियोजना का निर्माण नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) के साथ कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) की साझेदारी में किया गया है।
  • इस हॉस्टल में ‘वीर नारियों’ को संरक्षित और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध होगा।
  • सहारा हॉस्टल में रहने वाली नारियों हेतु मौके पर ही सहज सहायता मुहैया कराने के लिए नौसना की रेजीमेंट प्रणाली का कार्यालय भी स्थापित किया गया है।
  • ज्ञातव्य है कि ‘वीर नारियों’ का तात्पर्य नौसेना के शहीद हुए जवानों की विधवाओं से है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=190093
http://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1572555