प्रश्न-सर्वेक्षण पोत ‘संध्याक’ किस सार्वजनिक उपक्रम द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है?
(a) कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड‚ कोच्चि
(b) गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड‚ कोलकाता
(c) गोवा शिपयार्ड लिमिटेड
(d) हिन्दुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड‚ विशाखापत्तनम
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 5 दिसंबर‚ 2021 को भारतीय नौसेना के लिए बनाए जा रहे सर्वेक्षण पोत (लार्ज) परियोजना के तहत चार जहाजों में से पहला ‘संध्याक’ कोलकाता में लांच किया गया।
- इस जहाज का शुभारंभ नौसेना की सामुद्रिक परंपरा के अनुरूप रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की पत्नी पुष्पा भट्ट ने अथर्ववेद के मंत्रजाप से किया।
- यह जहाज (पोत) गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) लिमिटेड द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।
- इस पोत का हुगली नदी में जलावतरण किया गया।
- ये सर्वेक्षण पोत बंदरगाहों और हार्बर के पूर्ण पैमाने पर तटीय और गहरे पानी वाले हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण और नौवहन चैनलों और मार्गों के निर्धारण में सक्षम हैं।
- इसके अलावा ये जहाज समुद्री सीमाओं का सर्वेक्षण करने और रक्षा अनुप्रयोगों हेतु समुद्र संबंधी और भौगोलिक डेटा के संग्रह में भी सक्षम हैं।
- एक यूटिलिटी हेलीकॉप्टर सहित इन जहाजों में वापसी के लिए एक हैंगर भी होगा।
- इसमें लागत के हिसाब से 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है।
- 30 अक्टूबर‚ 2018 को 2435 करोड़ रुपये की कुल लागत से रक्षा मंत्रालय और जीआरएसई के बीच चार सर्वे जहाजों के निर्माण हेतु अनुबंध हस्ताक्षरित हुआ था।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=1778276