प्रश्न-दिसंबर‚ 2021 में भारत के पहले रक्षा प्रमुख (चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ) जनरल बिपिन रावत की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई। जनरल बिपिन रावत के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही है?
(a) तमिलनाडु के कुन्नूर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर (एमआई-17 वी 5) में जनरल रावत और उनकी पत्नी सहित कुल 14 लोग सवार थे‚ जिसमें 13 लोगों की मृत्यु हो गई है।
(b) जनरल बिपिन रावत 1 जनवरी‚ 2017 से 31 दिसंबर‚ 2019 तक थल सेनाध्यक्ष रहे।
(c) 31 दिसंबर‚ 2019 को उन्हें भारत का पहला रक्षा प्रमुख या चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) नियुक्त किया गया था।
(d) 1 अगस्त‚ 2015 को उन्होंने सेना के उप-प्रमुख का पद संभाला था।
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 8 दिसंबर‚ 2021 को भारत के पहले रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत‚ उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की तमिलनाडु में कून्नूर के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
- भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर एमआई-17वी 5 में 14 लोग सवार थे।
- इस दुघर्टना में बचे डीएसएससी के डायरेक्टिंग स्टॉफ ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह घायल थे जिनका भी 15 दिसंबर‚ 2021 को निधन हो गया।
- कोयंबटूर के सुलुर वायु सैनिक अड्डे से इस हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी और इसे वेलिंगटन के डिफेंस स्टॉफ सर्विसेज कॉलेज में उतरना था।
- जनरल रावत 1 जनवरी‚ 2017 से 31 दिसंबर‚ 2019 तक थल सेनाध्यक्ष रहे।
- 31 दिसंबर‚ 2019 को उन्हें भारत का पहला रक्षा प्रमुख या चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) नियुक्त किया गया था।
- उन्होंने 1 जनवरी‚ 2020 को रक्षा प्रमुख का पदभार ग्रहण किया।
- 1 सितंबर‚ 2016 को उन्होंने सेना के उप-प्रमुख का पद संभाला था।
- सेवाकाल में उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक‚ उत्तम युद्ध सेवा पदक‚ अति विशिष्ट सेवा पदक‚ युद्ध सेवा पदक‚ सेना पदक‚ विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।
- संयुक्त राष्ट्र की सेवा करने के दौरान जनरल रावत को दो बार फोर्स कमांडर के कमेंडेशन से सम्मानित किया गया था।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…