प्रश्न – ‘सर्वपल्ली राधाकृष्णन विद्यार्थी मित्र किट्स योजना’ किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है?
(a) तेलंगाना
(b) तमिलनाडु
(c) आंध्र प्रदेश
(d) कर्नाटक
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जुलाई, 2025 में आंध्र प्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार द्वारा राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए ‘सर्वपल्ली राधाकृष्णन विद्यार्थी मित्र किट्स’ नामक योजना शुरू की गई है।
- यह योजना भारत के दूसरे राष्ट्रपति और प्रसिद्ध शिक्षक के नाम पर शुरू की गई है, ताकि शिक्षा को राजनीति से ऊपर रखा जा सके।
- इस योजना के तहत 35 लाख से अधिक छात्रों को मुफ्त स्कूल किट्स मिलेंगी।
- इस योजना का कुल बजट 953.71 करोड़ रुपये है, जिसमें से 778.68 करोड़ राज्य सरकार और 175.03 करोड़ केंद्र सरकार प्रदान करेगी।
- उल्लेखनीय है कि प्रत्येक किट का मूल्य लगभग 2.279 रुपये है।
- इस योजना के तहत कक्षा 1 से 10 तक के छात्र लाभान्वित होंगे।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…