प्रश्न – 7 जुलाई, 2025 को समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) ने किस संस्था के साथ समझौता – ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए?
(a) नेहरू युवा केंद्र
(b) श्री अरबिंदो सोसाइटी
(c) राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT)
(d) यूनिसेफ इंडिया
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 7 जुलाई, 2025 को ‘परियोजना समावेशन’ (Project Inclusion) के अंतर्गत क्षमता निर्माण पहल के माध्यम से समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) ने नई दिल्ली में श्री अरबिंदो सोसाइटी (एसएएस) के साथ एक समझौता – ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
- इस साझेदारी का उद्देश्य शिक्षकों, पुनर्वास विशेषज्ञों, स्कूल काउंसलरों, सामान्य शिक्षकों तथा अन्य संबंधित हितधारकों की क्षमता में वृद्धि कर, देश में समावेशी शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाना है।
- यह पहल दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम (RPwD Act), 2016 की धाराओं 16, 17 और 47 में वर्णित समावेशी शिक्षा की भावना को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है।
- श्री अरविंद सोसाइटी, अपने ‘रूपांतर कार्यक्रम’ के अंतर्गत ‘‘परियोजना समावेशन’ (Project Inclusion) को मोबाइल ऐप और वेब प्लेटफॉर्म के जरिए लागू करेगी।
- इस परियोजना के तहत प्रशिक्षण, ई-प्रमाण पत्र, तथा समावेशी शिक्षण विधियों और उपकरणों के प्रचार-प्रसार पर जोर रहेगा।
- इसके अतिरिक्त, शोध और विकास गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी ताकि समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और सशक्त कार्यान्वयन सुनिश्चित हो सके।
- इस परियोजना के तहत जटिल भौगोलिक क्षेत्रों, जैसे लेह, में भी समावेशी शिक्षा को सशक्त करने हेतु लेह समावेशन पहल की शुरुआत की जाएगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…