सरहिंद फतेह दिवस

प्रश्न – हाल ही में कब सरहिंद फतेह दिवस मनाया गया?
(a) 12 मई (b) 8 मई
(c) 5 मई (d) 3 मई
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 12 मई,2026 को देश में सरहिंद फतेह दिवस मनाया गया
  • यह दिवस बाबा बंदा सिंह बहादुर द्वारा सन् 1710 में मुगलों के खिलाफ सरहिंद पर ऐतिहासिक विजय और पहले संप्रभु सिख राज्य की स्थापना की याद में मनाया जाता है।
  • यह दिन गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों की शहादत का बदला लेने और वजीर खान के दमनकारी शासन को खत्म करने का प्रतीक है।
  • बाबा बंदा सिंह बहादुर (1670–1716) एक महान सिख योद्धा, खालसा सेना के कमांडर और प्रथम सिख राज्य के संस्थापक थे, जिन्होंने मुगल अत्याचारों के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
  • गुरु गोविंद सिंह जी से प्रेरित होकर, उन्होंने पंजाब में मुगलों को हराकर सरहिंद पर कब्जा किया, सिक्कों का प्रचलन किया और अंततः सन् 1716 में दिल्ली में शहादत प्राप्त की।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ddnews.gov.in/en/sirhind-fateh-divas-hm-amit-shah-pays-tribute-to-baba-banda-singh-bahadur

https://www.newsonair.gov.in/hm-amit-shah-extends-greetings-on-auspicious-occasion-of-great-sikh-warrior-baba-banda-singh-bahadur-jis-sirhind-fateh-divas