प्रश्न – 12 मई , 2026 को योवेरी मुसेवेनी ने लगातार सातवीं बार किस देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली?
(a) कैमरून (b) युगांडा
(c) रवांडा (d) इथियोपिया
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 12 मई , 2026 को योवेरी मुसेवेनी ने लगातार सातवीं बार युगांडा के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली
- वह पिछले 40 साल से राष्ट्रपति पद पर हैं।
- जनवरी, 2026 में हुए चुनाव में उन्हें ऐतिहासिक जीत मिली थी
- उन्होंने 71 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल किए।
- वहीं, विपक्षी नेता बोबी वाइन को लगभग 25 प्रतिशत वोट मिले थे ।
- युगांडा के बारे में –
- यह पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक लैंडलॉक (चारों तरफ से जमीन से घिरा) देश है।
- जिसे अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण विंस्टन चर्चिल ने “अफ्रीका का मोती” (Pearl of Africa) कहा था।
- इसकी राजधानी कंपाला है
- यह नील नदी के बेसिन में आता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…