सरस्वती सम्मान-2015

Saraswati Samman 2016

प्रश्न-हाल में ही के.के. बिरला फाउंडेशन द्वारा किस भाषा में लिखी आत्मकथा के लिए वर्ष 2015 के सरस्वती पुरस्कार प्रदान किए जाने को घोषणा की गयी?
(a) तमिल
(b) गुजराती
(c) मराठी
(d) डोगरी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 12 अप्रैल, 2016 को डोगरी भाषा की विख्यात साहित्यकार पद्मा सचदेव की आत्मकथा ‘चित्त चेते’ को साहित्य जगत के प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान वर्ष 2015 के लिए चुना गया।
  • पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति आदर्श सेन के नेतृत्व वाली 13 सदस्यीय पुरस्कार चयन परिषद ने पुरस्कार के लिए ‘चित्त चेते’ का चयन किया।
  • पुरस्कार के लिए वर्ष 2005 से 2014 तक की अवधि में प्रकाशित पुरस्तकों पर विचार किया गया।
  • 25वें सरस्वती सम्मान के लिए ‘चित्त चेते’ डोगरी भाषा में लिखित पद्मा सचदेव की आत्मकथा है जो कि 662 पृष्ठों में विविध प्रादेशिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटना क्रम को समेटे हुए।
  • पद्मा सचदेव की इस कृति का प्रकाशन वर्ष 2007 में हुआ था। इस पुस्तक की विषयवस्तु अत्यन्त व्यापक है।
  • ध्यातव्य है कि जम्मू के पुरमंडल गांव में 17 अप्रैल, 1940 में जन्मी पद्मा सचदेव डोगरी भाषा की अत्यन्त प्रतिष्ठित एवं सम्मानित लेखिका है।
  • ये डोगरी भाषा के साथ-साथ हिन्दी में भी लेखन एवं कविताओं की रचना करती हैं।
  • इन्हें वर्ष 1971 में साहित्य अकादमी पुरस्कार इनकी कविता संग्रह ‘मेरी कविता मेरे गीत’ के लिए प्रदान किया गया था।
  • साहित्य अकादमी द्वारा वर्ष 2000 में इन्हें प्रतिष्ठित अनुवाद पुरस्कार तथा भारत सरकार द्वारा वर्ष 2001 में इन्हें पद्मश्री पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
  • मार्च, 2016 में भारतीय भाषा परिषद द्वारा इन्हें ‘कर्तृत्व समग्र सम्मान, 2016’ से सम्मानित किया गया था।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा सरस्वती सम्मान, की स्थापना की गई थी।
  • यह सम्मान प्रति वर्ष संविधान की आठवीं अनुसूची में वर्णित किसी भी भारतीय भाषा में पिछले 10 वर्ष में प्रकाशित भारतीय लेखकों की उत्कृष्ट साहित्यिक कृति को प्रदान किया जाता है।
  • इस पुरस्कार के तहत एक प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिह्न और 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.nayaindia.com/latest-news-in-hindi/sarswati-award-maximum-money-517562.html
http://www.jansatta.com/rajya/jk-poet-padma-sachdev-gets-saraswati-samman/85488/
http://www.outlookhindi.com/art-and-culture/diary/jammu-born-poet-padma-sachdev-gets-saraswati-samman-7566
http://bhasha.ptinews.com/news/1408940_bhasha
http://www.bbc.com/hindi/entertainment/story/2007/01/070114_padma_sachdev.shtml