सखारोव पुरस्कार- 2014

प्रश्न-1. प्रतिष्ठित सखारोव मानवाधिकार पुरस्कार वर्ष, 2014 किसे प्रदान किया गया?
(a) लियला युनुस
(b) महमूद अल असाली
(c) अयान हिरसी अली
(d) डेनिस मुकवेगी
उत्तर-(d)

संबंधित तथ्य

  • कांगो के स्त्री रोग विशेषज्ञ डेनिस मुकवेगी (Denis Mukwege) ने 21 अक्टूबर, 2014 को प्रतिष्ठित सखारोव पुरस्कार-2014 (The Sakharov Prize for Freedom of Thought) जीता।
  • यह सम्मान उन्हें कांगो गणराज्य के हजारों रेप पीड़ितों की सहायता के लिए दिया गया है।
  • प्रतिष्ठित सखारोव पुरस्कार यूरोपियन पार्लियामेंट द्वारा मानवाधिकारों तथा मौलिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों के तहत संबंधित व्यक्ति या संस्था को प्रदान किया जाता है।
  • डॉ. डेनिस मुकवेगी ने पैनजी (Panzi) अस्पताल की स्थापना वर्ष 1999 में की थी। इसका उद्देश्य उन महिलाओं का इलाज करना था, जो भीषण यौन हिंसा का शिकार हुईं थीं।
  • वर्ष 2011 में डेनिस मुकवेगी ने ‘क्लिंटन ग्लोबल सिटिजन अवार्ड’ और ‘किंग बाउदोइन इंटरनेशनल डेवलपमेंट अवार्ड’ जीता था।
  • वर्ष 2013 का सखारोव पुरस्कार पाकिस्तान की मलाला युसुफजई को दिया गया था।
  • पहला सखारोव पुरस्कार 1988 में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को प्रदान किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें……
http://www.europarl.europa.eu/aboutparliament/en/00f3dd2249/Sakharov-Prize-for-Freedom-of-Thought.html
http://en.wikipedia.org/wiki/Sakharov_Prize
http://www.bbc.com/news/world-africa-29717994
http://www.dw.de/congolese-gynecologist-wins-sakharov-prize/a-18010799
http://www.europarl.europa.eu/sakharovprize/en/sakharov-prize-/the-prize.html