संस्थानों को ‘क्वांटम प्रयोगशालाएं’ स्थापित करने की मंजूरी

प्रश्न – हाल ही में भारत सरकार द्वारा क्वांटम शिक्षण प्रयोगशालाओं के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. प्रारंभिक चरण में 23 संस्थानों को स्वीकृति दी गई है।
  2. कुल 100 अतिरिक्त प्रयोगशालाओं की स्थापना पर भी विचार हो रहा है।
  3. यह पहल केवल IITs तक सीमित है।
    सही उत्तर का चयन कीजिए:
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 16 मार्च, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित विज्ञान मंत्रालयों के सचिवों की संयुक्त मासिक बैठक के दौरान राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (एनक्यूएम) के तहत भारत भर के 23 शैक्षणिक संस्थानों को क्वांटम शिक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित करने की मंजूरी प्रदान की गई।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने जानकारी प्रदान की कि उभरती क्वांटम प्रौद्योगिकियों में उन्नत शोध और प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए 100 और क्वांटम शिक्षण प्रयोगशालाओं एवं सुविधाओं की स्थापना पर भी विचार किया जा रहा है।
  • 6003.65 करोड़ रुपये के बजट (2023-2031) के साथ स्वीकृत एनक्यूएम का उद्देश्य 50-1,000 क्यूबिट क्वांटम कंप्यूटर, उपग्रह-आधारित सुरक्षित संचार और उच्च-सटीकता वाले क्वांटम सेंसर/सामग्री विकसित करना है।
  • बैठक के दौरान इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल 2026 की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
  • इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए पुणे को प्रस्तावित स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है।
  • बैठक में अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
  • इसमें इस वर्ष के अंत में संभावित अगले पीएसएलवी मिशन की तैयारियों तथा आगामी उपग्रह प्रक्षेपणों की स्थिति की समीक्षा की गई।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/sci-tech/science/government-clears-23-institutions-to-set-up-quantum-labs/article70750448.ece

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2240877&reg=3&lang=1