‘पंजाब शिक्षा क्रांति 2.0

प्रश्न – ‘पंजाब शिक्षा क्रांति 2.0’ में विश्व बैंक द्वारा कितनी राशि ऋण के रूप में दी जाएगी?
(a) 1,000 करोड़ रुपये
(b) 1,500 करोड़ रुपये
(c) 2,000 करोड़ रुपये
(d) 2,500 करोड़ रुपये
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 17 मार्च, 2026 को पंजाब सरकार ने विश्व बैंक के सहयोग से स्कूली शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ और वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से ‘पंजाब शिक्षा क्रांति 2.0’ कार्यक्रम शुरू किया है।
  • यह योजना अगले 6 वर्षों में लागू की जाएगी, जिसके लिए कुल 3,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
  • इसमें से 2,500 करोड़ रुपये की सहायता विश्व बैंक (World Bank) द्वारा ऋण के रूप में दी जाएगी।
  • शेष 1,000 करोड़ रुपये राशि राज्य सरकार वहन करेगी।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य की शिक्षा प्रणाली को विश्व की सर्वश्रेष्ठ प्रणालियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार करना है।
  • उन्नत शिक्षण पद्धतियों और छात्रों के लिए लक्षित शैक्षणिक सहायता पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/punjab-government-launches-punjab-sikhya-kranti-2-0-to-reform-school-education-in-collaboration-with-world-bank

https://bestcolleges.indiatoday.in/news-detail/punjab-partners-with-world-bank-for-sikhya-kranti-20-school-reform-programme-8482