संस्कृति मंत्रालय द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के नए सर्किलों की घोषणा

प्रश्न-अगस्त, 2020 में संस्कृति मंत्रालय द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के कितने नए सर्किलों की घोषणा की गई?
(a) 8
(b) 6
(c) 5
(d) 7
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • अगस्त, 2020 में संस्कृति मंत्रालय द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के 7 नए सर्किलों की घोषणा की।
  • घोषित किए गए 7 नए सर्किल हैं-त्रिची (तमिलनाडु), रायगंज (पश्चिम बंगाल), राजकोट (गुजरात), जबलपुर (मध्य प्रदेश), झांसी और मेरठ (उत्तर प्रदेश) तथा हम्पी (कर्नाटक)।
  • हम्पी मिनी सर्किल को पूर्ण विकसित सर्किल में बदला गया है।
  • इससे पूर्व देशभर में 29 एएसआई सर्किल थे।
  • इसके साथ ही अब कुल 36 एएसआई सर्किल हो गए हैं।
  • तमिलनाडु में त्रिची को चेन्नई के सर्किल के साथ नया सर्किल बनाया गया है।
  • पश्चिम बंगाल में, रायगंज को कोलकाता के साथ नया सर्किल बनाया गया है।
  • गुजरात में बड़ोदरा के साथ राजकोट को एक नया सर्किल बनाया गया है।
  • मध्य प्रदेश में भोपाल के साथ जबलपुर को एक नया सर्किल घोषित किया गया है।
  • इसमें जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभागों के स्मारकों को शामिल किया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश में, लखनऊ और आगरा के साथ बुंदेलखंड में झांसी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ सहित दो नई सर्किलों की घोषणा की गई है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.newsonair.com/News?title=Ministry-of-Culture-announces-7-new-circles-of-Archaeological-Survey-of-India&id=398315