प्रश्न-16 जनवरी‚ 2021 को लांच हुए संरक्षण क्षमता महोत्सव- ‘सक्षम‚ 2021 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) यह नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की एक पहल है।
(ii) महीने भर चलने वाला यह अभियान पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान एसोसिएशन (PCRA) द्वारा लांच किया गया।
(iii) इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्वच्छ ईंधनों की तरफ प्रेरित करना।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (ii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 16 जनवरी‚ 2021 को पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान एसोसिएशन (PCRA) ने ‘हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा’ के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए जन जागरूकता अभियान संरक्षण क्षमता महोत्सव ‘सक्षम, 2021’ लांच किया।
- यह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की एक पहल है।
- देशभर में माह भर चलने वाला यह अभियान स्वच्छ ईंधनों को अपनाने पर फोकस करेगा।
- इसका उद्देश्य उभोक्ताओं को स्वच्छ ईंधनों की तरफ प्रेरित करना है।
- साइक्लोथॉन‚ किसान कार्यशाओं संगोष्ठियों‚ चित्रकला प्रदर्शनी‚ सीएनजी वाहन ड्राइविंग प्रतियोगिता आदि जैसी देश भर में चलने वाली विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से यह अभियान स्वच्छ ईंधन के उपयोग के लाभों के बारे में आम लोगों के बीच जागरूकता फैलाएगा।
- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव तथा पीसीआरए के अध्यक्ष तरुण कपूर ने राज्य सरकारों तथा तेल कंपनियों द्वारा तेल एवं गैस संरक्षण में असाधारण कार्य के लिए पुरस्कार दिए तथा केएमपीएल बेहतरी के लिए एसटीयू को भी पुरस्कृत किया।
- उन्होंने रिफाइनरों के लिए ‘पीएटी साइकिल-II में सर्वश्रेष्ठ निष्पादन’ के लिए भी पुरस्कार दिया।
- इस अवसर पर ऊर्जा सक्षम पीएनजी स्टोव के संवर्धन के लिए पीसीआरए तथा ईईएसएल के बीच एक समझौता-ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किया गया।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.pcra.org/pages/display/1-sanrakshan-kshamta-mahotsav-(saksham)-2018
https://easternmirrornagaland.com/oil-and-gas-conservation-campaign-underway/