प्रश्न-17 जनवरी‚ 2021 को प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और संगीतकार उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था?
(a) वर्ष 2015
(b) वर्ष 2012
(c) वर्ष 2009
(d) वर्ष 2018
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 17 जनवरी‚ 2021 को प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और संगीतकार उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।
- उनका जन्म 3 मार्च‚ 1931 को जिला बदायूं (उ.प्र.) में हुआ था।
- केंद्र सरकार द्वारा उन्हें वर्ष 1991 में पद्मश्री‚ वर्ष 2006 में पद्मभूषण तथा वर्ष 2018 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
- वर्ष 2003 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- इसके अलावा‚ उन्हें म.प्र. सरकार द्वारा वर्ष 2008 में ‘राष्ट्रीय तानसेन सम्मान’ तथा वर्ष 2011 में पंडित दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
- उन्हें वर्ष 2016 में उ.प्र. के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://indianexpress.com/article/lifestyle/art-and-culture/ustad-ghulam-mustafa-khan-dead-7150619/
https://www.thehindu.com/entertainment/music/the-eternal-romantic/article33626271.ece