संयुक्त समुद्री अभ्यास ‘पश्चिम लहर’ (एक्सपीएल)‚ 2022

प्रश्न-25 जनवरी‚ 2022 को भारतीय नौसेना द्वारा कहां पर संयुक्त समुद्री अभ्यास ‘पश्चिम लहर’-2022 संपन्न हुआ?
(a) पूर्वी तट
(b) दक्षिण तट
(c) पश्चिमी तट
(d) गुवाम तट
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 25 जनवरी‚ 2022 को भारतीय नौसेना द्वारा पश्चिमी तट पर संयुक्त समुद्री अभ्यास ‘पश्चिम लहर’ (एक्सपीएल)‚ 2022 संपन्न हुआ।
  • यह अभ्यास 20 दिनों की अवधि तक चला।
  • इसका आयोजन पश्चिमी नौसेना कमान की परिचालन संबंधी योजनाओं को सुदृढ़ करने और भारतीय नौसेना‚ भारतीय वायु सेना‚ भारतीय थल सेना एवं तटरक्षक बल के बीच अंतर-सेवा तालमेल बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था।
  • यह अभ्यास पश्चिमी नौसेना कमान के एफओसी-इन-सी. के तत्वावधान में आयोजित किया गया था।
  • इस इंट्रा-थिएटर अभ्यास में भारतीय नौसेना के 40 से अधिक जहाजों और पनडुब्बियों की संलग्नता और भागीदारी हुई।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1792843