पद्म पुरस्कार-2022

प्रश्न-25 जनवरी‚ 2022 को केंद्र सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारों की घेाषणा की गई। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस वर्ष 4 व्यक्तियों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।
(ii) जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।
(iii) पंजाब की प्रसिद्ध लोकगायिका गुरमीत बवा को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
(iv) एथलीट देवेंद्र झांझरिया पद्म भूषण सम्मान के लिए चुने जाने वाले देश के पहले पैरालंपिक खिलाड़ी हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही हैं?
(a) केवल (i)‚ (ii) और (iv)
(b) केवल (ii)‚ (iii) और (iv)
(c) केवल (ii) और (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 25 जनवरी‚ 2022 को केंद्र सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई।
  • इस वर्ष राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 128 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है।
  • जिसमें 2 जोड़ी (किसी जोड़ी को दिए पुरस्कार की गणना एक पुरस्कार के रूप में की जाती है) भी शामिल है।
  • पद्म पुरस्कार-2022 में 4 पद्म विभूषण‚ 17 पद्म भूषण और 107 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं।
  • पुरस्कार प्राप्त करने वालों में 34 महिलाएं‚ 10 विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी और 13 मरणोपरांत व्यक्तियों को दिया गया।
  • पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान है‚ जिन्हें तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है।
  • इन तीन श्रेणियों में पद्म विभूषण‚ पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं।
  • ये पुरस्कार विभिन्न विषयों/क्षेत्रों अर्थात कला‚ सामाजिक कार्य‚ सार्वजनिक मामले‚ विज्ञान व इंजीनियरिंग‚ व्यापार एवं उद्योग‚ चिकित्सा‚ साहित्य व शिक्षा‚ खेल‚ सिविल सेवा‚ इत्यादि में प्रदान किए जाते हैं।
  • असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म विभूषण’ सम्मान दिया जाता है।
  • उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ सम्मान से नवाजा जाता है।
  • किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया जाता है।
  • पद्म विभूषण से सम्मानित व्यक्ति इस प्रकार हैं-
1. प्रभा अत्रे (कला)-महाराष्ट्र
2. राधेश्याम खेमका (साहित्य एवं शिक्षा)-उत्तर प्रदेश
3. जनरल बिपिन रावत (लोक सेवा)-उत्तराखंड (मरणोपरांत)
4. कल्याण सिंह (लोक मामले)-उत्तर  प्रदेश (मरणोपरांत)

पद्म भूषण से सम्मानित व्यक्ति इस प्रकार हैं-

1. गुलाम नबी आजाद (लोक मामले)-जम्मू-कश्मीर
2. विक्टर बनर्जी (कला)-पश्चिम बंगाल
3. गुरमीत बवा (कला)-पंजाब (मरणोपरांत)
4. बुद्धदेब भट्टाचार्य (लोक मामले)- पश्चिम बंगाल (हालांकि इन्होंने पुरस्कार की स्वीकार नहीं किया)
5. मधुर जाफरी (अन्य)-यूएसए
6. नटराजन चंद्रशेखरन (व्यापार एवं-उद्योग) महाराष्ट्र  
7. कृष्णा इला एवं सुचित्रा इला (व्यापार एवं उद्योग) (Duo) तेलंगाना
8. देवेंद्र झांझरिया (खेल)-राजस्थान
9. राशिद खान (कला)-उत्तर प्रदेश
10. राजीव महर्षि (लोक सेवा)-राजस्थान
11. सत्या नारायन नडेला (व्यापार एवं उद्योग)-यूएसए
12. सुंदराराजन पिचाई (व्यापार एवं उद्योग)-यूएसए
13. साइरस पूनावाला (व्यापार एवं उद्योग) महाराष्ट्र
14. संजय राजाराम (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग) (मरणोपरांत)-मेक्सिको
15. प्रतिभा रे (साहित्य एवं शिक्षा)-ओडिशा
16. स्वामी सच्चिदानंद (साहित्य एवं शिक्षा)-गुजरात
17. वशिष्ठ त्रिपाठी (साहित्य एवं शिक्षा)-उत्तर प्रदेश 

पद्म श्री सम्मानित कुल 107 व्यक्तियों में प्रमुख हस्तियां इस प्रकार हैं-

  1. प्रो. नजमा अख्तर (साहित्य एवं शिक्षा)-दिल्ली
  2. सुमित अंतिल (खेल)-हरियाणा
  3. कमालिन एवं नलिनी अस्थाना (Duo) (कला)-उत्तर प्रदेश।
  4. जे.के. बजाज (साहित्य एवं शिक्षा)-दिल्ली
  5. माधुरी बर्थवाल (कला)-उत्तराखंड
  6. प्रमोद भगत (खेल)-ओडिशा
  7. खांडू वांगचुंक भूटिया (कला)-सिक्किम
  8. आचार्य चंदनाजी (सामाजिक कार्य) बिहार
  9. नीरज चोपड़ा (खेल)-हरियाणा
  10. शंकरनारायना मेनन चुडाएल (खेल) केरल
  11. फैसल अली डार (खेल)-जम्मू-कश्मीर
  12. डॉ. लता देसाई (चिकित्सा)-गुजरात
  13. बसंती देवी (सामाजिक कार्य)-उत्तराखंड
  14. सावजीभाई ढोलकिया (सामाजिक कार्य) गुजरात
  15. अर्जुन सिंह धुर्वे (कला)-मध्य प्रदेश
  16. ओम प्रकाश गांधी (सामाजिक कार्य) हरियाणा
  17. रियुको हिरा (व्यापार एवं उद्योग)-जापान
  18. तारा जौहर (साहित्य एवं शिक्षा)-दिल्ली
  19. वंदना कटारिया (खेल)-उत्तराखंड
  20. अवनी लेखरा (खेल)-राजस्थान
  21. शिवनाथ मिश्रा (कला)-उत्तर प्रदेश
  22. सोनू निगम (कला)-महाराष्ट्र
  23. शीश राम (कला)-उत्तर प्रदेश
  24. पद्मजा रेड्डी (कला)-तेलंगाना
  25. ब्रह्मनंद संखवाल्कर-(खेल)-गोवा
  26. रामदयाल शर्मा (कला)-राजस्थान
  27. विश्वमूर्ति शास्त्री (साहित्य एवं शिक्षा)-जम्मू-कश्मीर
  28. सेठ पाल सिंह (अन्य-कृषि)-उत्तर प्रदेश
  29. विद्या बिंदु सिंह (साहित्य एवं शिक्षा)- उत्तर प्रदेश
  30. शिवानंद (अन्य-योग)-उत्तर प्रदेश
  31. अजय कुमार सोनकर (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग)- उत्तर प्रदेश
  32. अजिता श्रीवास्तव (कला)-उत्तर प्रदेश
  33. डॉ. कमलाकर त्रिपाठी (चिकित्सा)-उत्तर प्रदेश

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/resources/full-list-of-padma-awards-2022/article38325003.ece