प्रश्न – संचार मित्र योजना के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) यह योजना छात्र स्वयंसेवकों को डिजिटल एंबेसडर बनाकर नागरिकों और दूरसंचार तंत्र के बीच संवाद को सशक्त बनाती है।
(b) इस योजना के अंतर्गत छात्रों को केवल 6G और साइबर
सुरक्षा विषयों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
(c) इस योजना को हाल ही में देशव्यापी स्तर पर विस्तारित किया गया है।
(d) छात्र स्वयंसेवकों को डिजिटल सुरक्षा, साइबर धोखाधड़ी, और ईएमएफ विकिरण जैसे मुद्दों पर जनजागरूकता फैलाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 11 जुलाई, 2025 को दूरसंचार विभाग (DoT), भारत सरकार के फील्ड कार्यालय असम एलएसए ने गुवाहाटी स्थित बीएसएनएल भवन में आईआईटी, आईआईआईटी, एनआईटी और अन्य प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों के प्रमुखों व प्रतिनिधियों के साथ एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया।
- इस सत्र का उद्देश्य हाल ही में शुरू की गई संचार मित्र योजना की जानकारी देना और इसे विस्तार देना था।
- यह एक अभिनव पहल है, जिसका उद्देश्य छात्र स्वयंसेवकों को डिजिटल एंबेसडर के रूप में नियुक्त कर नागरिकों और दूरसंचार तंत्र के बीच संवाद को मजबूत करना है।
- केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने संशोधित ‘संचार मित्र योजना’ का शुभारंभ किया।
- शुरुआत में चुनिंदा संस्थानों में शुरू की गई संचार मित्र योजना को अब अपने पायलट चरण में उत्साहवर्धक रुचि और आशाजनक प्रभाव के बाद देशव्यापी कार्यान्वयन के लिए विस्तारित किया गया है।
- इस योजना के तहत, संचार मित्र के रूप में नामित किए गए छात्र स्वयं सेवकों को डिजिटल सुरक्षा, साइबर धोखाधड़ी की रोकथाम और ईएमएफ विकिरण संबंधी चिंताओं जैसे प्रमुख दूरसंचार मुद्दों के बारे में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए सशक्त बनाया जाएगा।
- विस्तारित संचार मित्र योजना का उद्देश्य न केवल जन जागरूकता बढ़ाना है, बल्कि भाग लेने वाले छात्रों को 5जी, 6जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा सहित अत्याधुनिक दूरसंचार तकनीकों से परिचित कराना भी है।
- परियोजनाओं, प्रशिक्षण और वास्तविक दूरसंचार पहलों में भागीदारी से छात्रों को अनुसंधान-उन्मुख कौशल प्राप्त होंगे।
- दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान, साइबर सुरक्षा – के छात्रों को संचार मित्र के रूप में नामित किया जाएगा।
- संचार मित्रों को क्षेत्र के विशेषज्ञों और राष्ट्रीय संचार अकादमी-प्रौद्योगिकी (एनसीए-टी) तथा दूरसंचार विभाग के मीडिया विंग के विशेषज्ञों से आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त होगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…