श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफ्को साहित्य सम्मान, 2017

Ramdev Dhurandhar receives Shrilal Shukla Smriti IFFCO Sahitya Samman

प्रश्न-हाल ही में किस प्रसिद्ध साहित्यकार को वर्ष 2017 के लिए श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफ्को साहित्य सम्मान के लिए चुना गया?
(a) शेखर जोशी
(b) रामदेव धुरंधर
(c) डॉ. विश्वनाथ प्रसाद त्रिपाठी
(d) ममता कालिया
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 15 दिसंबर, 2017 को मॉरीशस के प्रसिद्ध साहित्यकार रामदेव धुरंधर को वर्ष 2017 के लिए श्री लाल शुक्ल स्मृति इफ्को साहित्य सम्मान के लिए चुना गया।
  • उनको यह पुरस्कार 31 जनवरी, 2018 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाएगा।
  • ज्ञातव्य है कि इफ्को द्वारा श्री लाल शुक्ल की स्मृति में वर्ष 2011 में इस पुरस्कार को प्रारंभ किया गया था।
  • इस पुरस्कार के तहत चयनित साहित्यकार को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र तथा 11 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
  • यह सम्मान प्रतिवर्ष किसी ऐसे हिंदी लेखक को दिया जाता है जिसकी रचनाओं में ग्रामीण और कृषि जीवन से जुड़ी समस्याओं, आकांक्षाओं और संघर्षों का सजीव वर्णन किया गया हो।
  • अब तक विद्यासागर नौटियाल (वर्ष 2011), शेखर जोशी (वर्ष 2012), संजीव (वर्ष 2013), मिथिलेश्वर (वर्ष 2014), अष्टभुजा शुक्ल (वर्ष 2015) तथा कमलाकांत त्रिपाठी (वर्ष 2016) को यह सम्मान मिल चुका है।
  • उल्लेखनीय है कि रामदेव धुरंधर का चर्चित उपन्यास ‘पथरीला सोना’ छः खंडों में प्रकाशित है।
  • इस महाकाव्यात्मक उपन्यास में उन्होंने किसानों तथा मजदूरों के रूप में भारत से मॉरीशस आए अपने पूर्वजों की संघर्षमय जीवन-यात्रा का कारूणिक चित्रण किया है।

संबंधित लिंक
http://zeenews.india.com/india/ramdev-dhurandhar-receives-shrilal-shukla-smriti-iffco-sahitya-samman-2066660.html
http://www.iffco.in/initiatives/initiative_detail/not-for-profit/literature-awards
http://www.inkhabar.com/national/30440-iffco-declares-kamlakant-tripathi-winner-srilal-shukla-memorial-iffco-sahitya-samman