संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ईकुवेरिन-2017’

Exercise Ekuverin' commences in Belagavi

प्रश्न-हाल ही में भारत और मालदीव के मध्य आठवां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ईकुवेरिन 2017’ कहां प्रारंभ हुआ?
(a) त्रिवेंद्रम, केरल
(b) कधधू, लामू एटोल, मालदीव
(c) बेलागवी, कर्नाटक
(d) विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 15-28 दिसंबर, 2017 के मध्य भारत और मालदीव के मध्य आठवां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ईकुवेरिन (EKUVERIN)-2017’ बेलागवी (Belagavi) कर्नाटक में प्रारंभ हुआ।
  • यह 14 दिवसीय अभ्यास भारतीय सेना एवं मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF) के मध्य वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
  • जिसका आयोजन वर्ष 2009 से भारत एवं मालदीव में पर्यायक्रमिक वार्षिक (Alternating Years) आधार पर किया जाता है।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य अर्द्धशहरी क्षेत्रों में आतंक विरोधी अभियान हेतु दोनों देशों की अंतर-क्षमता बढ़ाना है।
  • इस अभ्यास में भारतीय सेना का नेतृत्व गोरखा राइफल्स बटालियन के जवानों ने तथा मालदीव सेना का नेतृत्व मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के जवानों ने किया।
  • इस अभ्यास का सातवां संस्करण वर्ष 2016 में कधधू, लामू एटोल, मालदीव में आयोजित किया गया था।

संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/news/national/karnataka/joint-military-exercises-help-in-anti-terror-operations/article21820304.ece
https://www.aninews.in/news/national/general-news/exercise-ekuverin-commences-in-belagavi201712160610030004/