25 मार्च 2020 को उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिक भरण पोषण योजना के तहत 5 लाख 97 हजार निर्माण श्रमिकों के खातों में धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से हस्तांतरित की। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश में लॉक डाउन से प्रभावित प्रत्येक श्रमिक को कितनी राशि उपलब्ध कराई जा रही है?
(a) ₹500
(b) ₹800
(c) ₹1000
(d) ₹1500
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य
- 25 मार्च 2020 को उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिक भरण पोषण योजना के तहत 5 लाख 97 हजार निर्माण श्रमिकों के खातों में ₹1000 की धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से हस्तांतरित की।
- इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग तथा दिव्यांगजन विभाग को विभिन्न पेंशन योजनाओं यथा वृद्धावस्था, निराश्रित महिला एवं दिव्यांगजन को त्रैमासिक पेंसन के भुगतान हेतु निर्देशित किया।
- राज्य सरकार प्रतिदिन कमाने वालों का 1 माह का खाद्यान्न जिसके अंतर्गत 20 किलो गेहूं एवं 15 किलो चावल प्रदान किया जाता है भी उपलब्ध करा रही है।
- उल्लेखनीय है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण प्रदेश में लॉक डाउन की घोषणा के पश्चात उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने 23 मार्च 2020 को पंजीकृत भवन निर्माण श्रमिकों हेतु आपदा राहत सहायता योजना अधिसूचित की थी।
- इसका उद्देश्य ऐसी स्थिति में दैनिक मजदूरी करने वाले पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के भरण पोषण हेतु आपदा काल में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।
- इस बोर्ड द्वारा सभी जिलों के कुल 203.77 करोड रुपए का बजट जारी किया गया है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
http://information.up.nic.in/attachments/files/5e79f792-b32c-4a88-8688-2e530af72573.pdf