भारत-जर्मनी में समझौता

Cabinet approves MoU between India and Germany in Railway sector

25 मार्च 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल को रेल मंत्रालय और जर्मनी के डीबी इंजीनियरिंग एंड कंसलटिंग जीएमबीएच के मध्य रेल क्षेत्र में तकनीकी सहयोग हेतु समझौता ज्ञापन के विषय में जानकारी प्रदान की गई। फरवरी 2020 में हुए इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत सहयोग के क्षेत्रों में क्या शामिल नहीं है?
(a) माल परिचालन
(b) यात्रा परिचालन
(c) बुनियादी ढांचा निर्माण और प्रबंधन
(d) एक संयुक्त आयोग का गठन
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य

  • 25 मार्च 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल को रेल मंत्रालय और जर्मनी की डीबी इंजीनियरिंग एंड कंसलटिंग जीएमबीएच के मध्य रेल क्षेत्र में तकनीकी सहयोग हेतु समझौता ज्ञापन के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
  • यह समझौता ज्ञापन फरवरी 2020 में हस्ताक्षरित हुआ था।
  • इस समझौता ज्ञापन के तहत सहयोग के क्षेत्रों में शामिल है-
  1. माल परिचालन (सीमापार परिवहन, मोटर वाहन परिवहन और रसद सहित)
  2. यात्री परिचालन (उच्च गति और सीमा पार यातायात सहित)
  3. बुनियादी ढांचा निर्माण और प्रबंधन (समर्पित माल गलियारों एवं यात्री स्टेशनों के विकास सहित)
  4. एक आधुनिक, प्रतिस्पर्धी रेलवे संगठन का विकास (संगठनात्मक संरचना एवं रेलवे के सुधार सहित)
  5. रेलवे के परिचालन, विपणन और बिक्री के साथ-साथ प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए आईटी समाधान
  6. भविष्य सूचक देखभाल, निजी ट्रेन संचालन और कोई भी अन्य क्षेत्र जिस पर दोनों पक्षों के बीच लिखित रूप में परस्पर सहमति
    लेखक- विजय प्रताप सिंह
    संबंधित लिंक भी देखें…

    https://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/telephone-conversation-between-pm-and-president-of-the-russian-federation/?comment=disable