श्रमशक्ति अभियान

प्रश्न-25 सितंबर, 2019 से 2 अक्टूबर, 2019 तक किस राज्य में असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए श्रमशक्ति अभियान संचालित किया जाएगा?
(a) छत्तीसगढ़
(b) मध्य प्रदेश
(c) राजस्थान
(d) झारखंड
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 25 सितंबर, 2019 (पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती) से 2 अक्टूबर, 2019 (गांधी जयंती) तक झारखंड में श्रमशक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है।
  • 25 सितंबर, 2019 को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस अभियान का शुभारंभ किया।
  • इस अभियान का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के लाखों कामगारों को निबंधित कर उनके लिए बनी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करना है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
http://prdjharkhand.in/view_press_release_photo.php?prid=23880