शुभांशु शुक्ला

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 26 जून, 2025 को भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय बने, जो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर पहुंचे
  2. एक्सिओम स्पेस के प्राइवेट मिशन Axiom-4 (Ax-4) के तहत अमेरिकी कंपनी SpaceX के ड्रैगन अंतरिक्ष यान ‘Grace’ में सवार होकर अंतरिक्ष पहुंचे।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन – सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 26 जून, 2025 को भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय बने, जो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर पहुंचे
  • इसके साथ ही वह दूसरे भारतीय बने 41 साल बाद अंतरिक्ष की यात्रा की।
  • इससे पहले 1984 में विंग कमांडर राकेश शर्मा ने सोवियत संघ के ‘Soyuz T-11’ से उड़ान भरी थी।
  • वह एक्सिओम स्पेस के प्राइवेट मिशन Axiom-4 (Ax-4) के तहत अमेरिकी कंपनी SpaceX के ड्रैगन अंतरिक्ष यान ‘Grace’ में सवार होकर अंतरिक्ष पहुंचे।
  • यह उड़ान अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से 25 जून ,2025 को भारतीय समयानुसार दोपहर 12:00 बजे (2:31 AM ET) लॉन्च हुई और करीब 14 घंटे की यात्रा के बाद अंतरिक्ष स्टेशन के ‘Harmony’ मॉड्यूल से जुड़ गई।
  • इस मिशन में उनके साथ तीन अन्‍य सदस्य जिनमें मिशन कमांडर पेगी व्हिटसन, पोलैंड के अंतरिक्ष यात्री स्लावोश उजनस्की-विस्निएवस्की, और हंगरी के पेलोड स्पेशलिस्ट तिबोर कापू शामिल हैं।
  • ISS पर अपने दो सप्ताह के प्रवास के दौरान वह वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे, जिनका संबंध भोजन और पोषण से है।
  • उनका प्रयोग खास तौर पर पोषक तत्वों से भरपूर सूक्ष्म शैवाल (microalgae) पर केंद्रित होगा, जिसे भविष्य की लंबी अंतरिक्ष यात्राओं के लिए एक संभावित खाद्य स्रोत माना जा रहा है।
  • शुभांशु शुक्ला का जन्म उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 10 अक्टूबर, 1985 को हुआ था।
  • वह भारतीय वायुसेना के फाइटर पायलट हैं और ISRO के गगनयान मिशन के लिए चयनित चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/astronaut-shubhanshu-shuklas-family-meet-up-cm-adityanath-after-his-iss-entry/article69743057.ece

https://www.isro.gov.in/Successful_Launch_of_Axiom_Mission.html