बिहार में पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र

प्रश्न – बिहार में प्रस्तावित छोटा मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) किसके अंतर्गत स्थापित किया जाएगा?
(a) हरित ऊर्जा अभियान
(b) राष्ट्रीय परमाणु विस्तार योजना
(c) परमाणु ऊर्जा मिशन
(d) आत्मनिर्भर उर्जा मिशन
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 24 जून, 2025 को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पटना में घोषणा की कि केंद्र देश भर में छह छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (एसएमआर) स्थापित करने की अपनी योजना के तहत बिहार में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करेगा।
  • यह संयंत्र केंद्रीय बजट 2025-26 में घोषित परमाणु ऊर्जा मिशन के तहत स्थापित किया जाएगा।
  • बिहार में संयंत्र की स्थापना नवादा जिले के रजौली में की जाएगी।
  • छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर या एसएमआर, परमाणु प्रौद्योगिकी की एक नई पीढ़ी है जिसे पारंपरिक बड़े पैमाने के रिएक्टरों की तुलना में अधिक लचीला और लागत प्रभावी बनाया गया है।
  • उन्हें छोटे ग्रिड में तैनात किया जा सकता है और उनके उन्नत डिजाइन के कारण उन्हें अधिक सुरक्षित माना जाता है।
  • परमाणु संयंत्र के साथ-साथ, केंद्र ने ग्रिड स्थिरता में सुधार और अक्षय ऊर्जा को बेहतर समर्थन देने के लिए बिहार के लिए 1,000 मेगावाट की बैटरी भंडारण परियोजना को भी मंजूरी दी है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.moneycontrol.com/news/india/centre-approves-bihar-s-first-nuclear-power-plant-ahead-of-assembly-polls-13175496.html#google_vignette

https://indianexpress.com/article/india/bihar-first-nuclear-power-plant-national-smr-rollout-10087145