प्रश्न-19 जून, 2018 से 20 जुलाई, 2018 तक किस राज्य के स्वास्य विभाग द्वारा राज्य में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के लिए ‘शिशु संरक्षण माह’ का आयोजन किया जा रहा है?
(a) झारखंड
(b) छत्तीसगढ़
(c) ओडिशा
(d) उत्तरप्रदेश
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 22 जून, 2018 को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के लिए ‘शिशु संरक्षण माह’ का आयोजन किया जा रहा है।
- एक माह तक संचालित होने वाला यह अभियान 19 जून, 2018 से 20 जुलाई, 2018 तक संचालित होगा।
- इस अभियान का उद्देश्य राज्य में मातृ-मृत्यु दर और शिशु-मृत्यु दर में कमी लाना है।
- यह अभियान स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से संचालित किया जा रहा है।
- इस अभियान के अंतर्गत राज्य के सभी शासकीय अस्पतालों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में बच्चों को विटामिन ए सिरप, गर्भवती महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड टेबलेट वितरित करने के साथ-साथ टीकाकरण भी किया जा रहा है।
- अभियान के दौरान अति कुपोषित बच्चों की पहचान कर पोषण पुनर्वास केंद्रों में पोषण आहार प्रदान करने के साथ ही संक्रमण के उपचार हेतु तत्काल व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।
- राज्य में वर्तमान में मातृ-मृत्यु दर 173 प्रति एक लाख जीवित जन्म पर और शिशु-मृत्यु दर 39 प्रति एक हजार जीवित जन्म पर है।
- ज्ञातव्य है कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2014-2016 तक का एसआरएस बुलेटिन और मई, 2018 में स्पेशल बुलेटिन जारी किया था।
- मई, 2018 में जारी स्पेशल बुलेटिन के आधार पर राज्य में मातृ-मृत्यु दर 173 प्रति एक लाख जीवित जन्म पर थी।
- वर्ष 2011-13 में जारी एसआरएस रिपोर्ट के अनुसार राज्य में मातृ मृत्यु दर 221 प्रति एक लाख जीवित जन्म पर 100000 थी।
संबंधित लिंक…
http://dprcg.gov.in/newsByDate.jsp?date=22/06/2018