प्रश्न-हाल ही में फ्रांस द्वारा ‘नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स’ से सम्मानित कल्कि कोचलिन किस क्षेत्र से संबंधित हैं?
(a) लेखन
(b) प्रौद्योगिकी
(c) सिनेमा
(d) चित्रकला
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 22 जून, 2018 को प्रसिद्ध फ्रेंच अभिनेत्री कल्कि कोचलिन को भारत में फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंडर जीगलर ने ‘नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स’ (Chevalier dansI; Ordre Des Arts des lttre) से सम्मानित किया।
- इन्हें यह सम्मान सिनेमा में इंडो-फ्रांसीस संबंधों को बढ़ाने में उनके योगदान के लिए दिया गया।
- ज्ञातव्य है कि फ्रांस द्वारा ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स सम्मान को वर्ष 1957 में फ्रांस के संस्कृति मंत्री द्वारा स्थापित किया गया था।
- जिसकी तीन श्रेणियां-कमांड, ऑफीसर और नाइट है।
- यह सम्मान उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने फ्रांस एवं संपूर्ण विश्व में कला, संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है और अपनी रचनात्मकता के द्वारा खुद को प्रतिष्ठित किया है।
- इसके अलावा, भारत में फ्रांस के राजदूत ने बिजनेस सर्विसेज-कैपजोमिनी समूह की सीइओ अरुणा जयंथी को 23 जून, 2018 को प्रतिष्ठित फ्रेंच पुरस्कार ‘नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया।
संबंधित लिंक…
http://www.newindianexpress.com/entertainment/hindi/2018/jun/22/kalki-koechlin-to-be-conferred-with-french-honour-1832044.html