शिल्पकार समागम-2026

प्रश्न – 2-3 सितंबर,2026 को शिल्पकार समागम-2026 कहां आयोजित हुआ ?
(a) इंदौर (b) जयपुर
(c) नई दिल्ली (d) लखनऊ
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 2-3 सितंबर,2026 को शिल्पकार समागम-2026 नई दिल्ली की नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए) में आयोजित हु॥
  • इसके बाद 7-8 सितंबर 2026 को ‘वेंडर विकास कार्यक्रम’ का भी आयोजन किया गया।
  • संस्कृति मंत्रालय ने ‘युगे युगीन भारत म्यूजियम’ (वाईवाईबीएम) के विकास के तहत दो बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया।
  • इन कार्यक्रमों का उद्देश्य भारत के संग्रहालय उद्योग इकोसिस्टम को मजबूत और संगठित करना, नवाचार और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना और सहयोग के नए मौके पैदा करना था।
  • शिल्पकार समागम’ में देश भर के बेहतरीन शिल्पकार, कारीगर समुदाय, शिल्प गुरु, डिजाइनर, वास्तुकार (आर्किटेक्ट), संग्रहालय पेशेवर और सांस्कृतिक संस्थान एक साथ आए।
  • वेंडर विकास कार्यक्रम में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों, विनिर्माताओं, तकनीक प्रदाताओं और विशेषज्ञ एजेंसियों को एक साथ लाया गया, जिनके उत्पादों और विशेषज्ञता संग्रहालय के विकास में योगदान दे सकते थे।
  • युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय (Yuge Yugeen Bharat National Museum – YYBNM) के बारे में –
  • यह भारत की राजधानी नई दिल्ली में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा संग्रहालय (म्यूजियम) है।
  • संस्कृति मंत्रालय द्वारा सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत विकसित किया जा रहा यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट भारत के 5,000 से अधिक वर्षों के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और कलात्मक विरासत को एक छत के नीचे प्रदर्शित करेगा।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2308531&reg=48&lang=2