प्रश्न – हाल ही में पहला राष्ट्रीय फ्लोरोसिस दिवस कब मनाया गया ?
(a) 8 सितंबर (b) 9 सितंबर
(c) 5 सितंबर (d) 10 सितंबर
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9 सितंबर,2026 को पहला राष्ट्रीय फ्लोरोसिस दिवस मनाया गया
- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के माध्यम से इस दिवस के अवसर पर ‘फ्लोरोसिस’ पर राष्ट्रीय बहु-हितधारक कार्यशाला का आयोजन किया।
- राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम और नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला में फ्लोरोसिस की रोकथाम, शीघ्र पता लगाने, प्रबंधन और नियंत्रण को मजबूत करने के लिए प्रमुख हितधारक एकत्रित हुए।
- राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम और नियंत्रण कार्यक्रम के बारे में –
- इसकी शुरुआत 11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान वर्ष 2008-09 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा की गई थी।
- इस कार्यक्रम का उद्देश्य पीने के पानी, भोजन या अन्य स्रोतों में अत्यधिक फ्लोराइड के कारण होने वाले फ्लोराइड (डेंटल, स्केलेटल और नॉन-स्केलेटल) के मामलों को रोकना है।
- फ्लोरोसिस शरीर में फ्लोराइड की मात्रा अत्यधिक बढ़ जाने के कारण होने वाली एक बीमारी है, जो मुख्य रूप से दांतों और हड्डियों को प्रभावित करती है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2308345®=48&lang=2