शिरूई लिली उत्सव, 2018

प्रश्न-हाल ही में शिरूई लिली उत्सव, 2018 किस राज्य में आयोजित किया गया?
(a) मिजोरम
(b) सिक्किम
(c) मणिपुर
(d) त्रिपुरा
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 24-28 अप्रैल, 2018 के मध्य शिरूई लिली उत्सव, 2018 मणिपुर के उखरूल जिले में आयोजित किया गया।
  • इस उत्सव के दौरान मणिपुर के राज्य फूल शिरूई लिली के महत्व का जश्न मनाया जाता है।
  • लिलियम मैकलिनिया सेली (स्थानीय रूप से शिरई लिली या कागोंगवन के रूप में जाना जाता है) की खोज 1946 में यूनाइटेड किंगडम के वनस्पति वैज्ञानिक फ्रैंक किंगडम वार्ड ने की थी।
  • यह फूल केवल मणिपुर के शिरूई काशोंग पीक में पाया जाता है।
  • शिरूई लिली उत्सव, 2018 इस उत्सव का दूसरा संस्करण है।
  • यह उत्सव मणिपुर राज्य के पर्यटन विभाग द्वारा लुप्त प्राय शिरूई लिली के संरक्षण के विषय में जागरूकता का प्रसार करने और मणिपुर को एक पर्यटक गंतव्य के रूप में उखरूल जिले को बढ़ावा देने हेतु प्रायोजित किया गया।

संबंधित लिंक
http://www.manipurtourism.gov.in/shirui-lily-festival/
http://www.kumhei.com/kumhei/kumhei/791-shirui-lily-festival-2018
https://www.ifp.co.in/page/items/48426/shirui-lily-festival-begins-on-april-24/