लिंग और अंडकोष का सफल ट्रांसप्लांट (प्रत्यारोपण)

प्रश्न-हाल ही में किस देश के डाक्टरों ने विश्व में पहली बार लिंग और अंडकोष का सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट (प्रत्यारोपण) किया?
(a) चीन
(b) जर्मनी
(c) अमेरिका
(d) रूस
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • अमेरिका में डाक्टरों ने विश्व में पहली बार लिंग और अंडकोष को सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया।
  • यह ट्रांसप्लांट अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स हॉस्पिटल में अफगानिस्तान में घायल हुए एक सैनिक का किया गया।
  • 26 मार्च, 2018 को 11 सर्जनों की टीम ने 14 घंटे की अवधि में घायल सैनिक के अंडकोष और लिंग का ट्रांसप्लांट (प्रत्यारोपण) किया।
  • यह सैनिक अफगानिस्तान में एक डिवाइस में विस्फोट होने से घायल हो गया था।
  • डाक्टरों की टीम द्वारा सैनिक के पूरे लिंग का प्रत्यारोपण (ट्रांसप्लाट) किया जो कि विश्व में अभी तक इस प्रकार का पहला ट्रांसप्लांट है।

संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/sci-tech/health/worlds-first-complete-penis-and-scrotum-transplant-done-in-the-us/article23669678.ece
https://www.telegraph.co.uk/news/2018/04/23/worlds-first-penis-scrotum-transplant-carried-us-doctors/
http://www.newsaaj.in/newsdetail.php?id=4_0_360292