प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
(i) 24 मार्च‚ 2024 को ‘विश्व क्षयरोग दिवस’ मनाया गया।
(ii) वर्ष 2024 में इस दिवस का मुख्य विषय है-‘‘द क्लॉक इज टिकिंग’।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं-
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

- यह दिवस डॉ. रॉबर्ट कोच के जन्म दिवस 1882 में क्षय रोग के कारक बेसिलस ट्यूबर कुलोसिस की खोज करने पर 24 मार्च को मनाया जाता है।
- WHO के अनुसार‚ क्षय रोग अभी भी विश्व में सबसे घातक संक्रामक किलर है।
- भारत सरकार ने नई स्वास्थ्य नीति‚ 2017 में वर्ष 2025 तक क्षयरोग के उन्मूलन का लक्ष्य रखा है।
- क्या आप जानते हैं?
- वर्ष 2000 के बाद टीबी को समाप्त करने के वैश्विक प्रयासों से 75 मिलियन लोगों की जान बचाई गई है।
- वर्ष 2022 में 10.6 मिलियन लोग टीबी से पीड़ित थे।
- वर्ष 2022 में 1.3 मिलियन लोगों की मौत टीबी के कारण हुई।
लेखक – विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.who.int/europe/news-room/events/item/2024/03/24/default-calendar/world-tb-day-2024