प्रश्नः अक्टूबर 2021 में किस अंतरराष्ट्रीय संगठन ने “शिफ्टिंग गियर्स: डिजिटलाइजेशन एंड सर्विसेज-लेड डेवलपमेंट” नामक शीर्षक से रिपोर्ट जारी की है ?
(a) आईएमएफ
(b) विश्व बैंक
(c) नीति आयोग
(d) विश्व व्यापार संगठन
उत्तर- b
संबंधित तथ्य
- 7 अक्टूबर‚ 2021 को विश्व बैंक ने “शिफ्टिंग गियर्स: डिजिटलाइजेशन एंड सर्विसेज लेड डेवलपमेंट” नामक शीर्षक एक रिपोर्ट जारी कीl
- इस रिपोर्ट में दक्षिण एशियाई देशों की अर्थव्यवस्था के विकास से संबंधित आंकड़े प्रस्तुत किए गए है।
- इस रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में भारत के वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद(जीडीपी) में 8.3% की वृद्धि का अनुमान है।
- परिवारों और फर्मों पर महामारी के आर्थिक प्रभाव को कम करने के लिए अपनाए गए उपायों में अनुकूल राजकोषीय और मौद्रिक नीतियों और वैश्विक स्तर पर कम ब्याज दरों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
- रिपोर्ट के अनुसार, अगले वित्तीय वर्ष में भारत की आर्थिक संभावनाएं‚ कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण की गति और कृषि व श्रम सुधारों के सफल कार्यान्वयन से निर्धारित होंगी।
- भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वित्तीय वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही(अप्रैल-जून तिमाही) में 20.1% की वृद्धि हुई।
- इसका श्रेय एक महत्वपूर्ण आधार प्रभाव (base effect), घरेलू मांग को सीमित नुकसान और मजबूत निर्यात वृद्धि को दिया जा सकता है।
- इस रिपोर्ट के द्वारा दक्षिण एशियाई देशों की वृद्धि दर वर्ष 2021 तथा 2022 में 7.1 प्रतिशत से बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
- ध्यातव्य है कि वर्ष 2020-23 के दौरान दक्षिण एशिया की औसत वार्षिक वृद्धि दर 3.4 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है जो कि कोविड महामारी से पहले के चार वर्र्षोें की तुलना में तीन प्रतिशत कम है।
- इस रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 तथा 2023-24 में भारत की वृद्धि दर क्रमश: 7.5 व 6.5 प्रतिशत अनुमानित है।
संबंधित लिंक भी देखें…